Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह के रहने वाले एक युवक पर चर्च के सामने मैदान में उस्तरा से हमला, एमजीएम में भर्ती

उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह के रहने वाले एक युवक पर चर्च के सामने मैदान में उस्तरा से हमला, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह के पास रहने वाले एक युवक साबिर अंसारी पर कुछ लोगों ने हमला किया है। साबिर अंसारी के सर पर उस्तरा से वार किया गया। उसे लहूलुहान हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी में उसका इलाज हुआ।
साबिर अंसारी ने बताया कि वह खानकाह से थोड़ी दूर पर स्थित चर्च के सामने मैदान में बैठा हुआ था। तभी युवकों ने हमला किया। चार-पांच दिन पहले शहबाज नामक युवक तेज गाड़ी चला रहा था। उसे मना किया गया कि इधर बच्चे रहते हैं। गाड़ी धीमें चलाओ। इस पर बहस हुई थी। इसके बाद शहबाज बुधवार को लगभग 15 लोगों को लेकर आया और साबिर अंसारी पर हमला कर दिया। उसके सिर पर उस्तरा से वार किया गया है।
इसे भी पढ़ें-मानगो में एनएच-33 पर यश प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को रौंदा, घटनास्थल पर हो गई मौत

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस