Home > Crime > मानगो में एनएच-33 पर यश प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को रौंदा, घटनास्थल पर हो गई मौत

मानगो में एनएच-33 पर यश प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को रौंदा, घटनास्थल पर हो गई मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर यश प्लाजा के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार कुमरुम बस्ती के रहने वाले 25 वर्षीय राजू पात्रो को रौंद दिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर साइकिल सवार को रौंदने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इलाके के लोगों का कहना है कि ट्रेलर डिमना की तरफ जा रहा था। राजू डिमना की तरफ जाने के लिए एनएच की दूसरी लेन पर जा रहा था और इसी दौरान ट्रेलर ने उसे रौंद दिया।
इसे भी पढ़ें –बर्मामाइंस में तेल डिपो के पास खड़ी चेसिस व पेट्रोल के टैंकर में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार