Home > Crime > गोविंदपुर के हुडको के पास रहने वाले झामुमो नेता ने बिरसा नगर थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट कर पैर तोड़ने का आरोप, एमजीएम में चल रहा है इलाज

गोविंदपुर के हुडको के पास रहने वाले झामुमो नेता ने बिरसा नगर थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट कर पैर तोड़ने का आरोप, एमजीएम में चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हुडको के रहने वाले झामुमो नेता कमल मुखी ने बिरसा नगर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कमल मुखी ने बताया कि मंगलवार को आधी रात के बाद बिरसा नगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार कई पुलिसकर्मियों को लेकर गोविंदपुर के हुडको के पास स्थित उनके घर पर पहुंचे और दोस्त होने की बात उसके भाई को बता कर दरवाजा खुलवाया। अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की। कमल मुखी का आरोप है कि यह लोग वर्दी में नहीं थे। मारपीट करने के बाद वहां से निकल गए और फिर थोड़ी देर बाद वर्दी में कई वाहनों पर पुलिसकर्मी लेकर पहुंचे और फिर घर से निकाल कर मारपीट की। इस मारपीट में उनका एक पैर टूट गया है। कमल मुखी का आरोप है कि इसके बाद जब वह चीखने चिल्लाने लगे तो थाना प्रभारी बोले कि इसे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराओ। बाद में कहा कि इसको टीएमएच में भर्ती कराओ। फिर गाड़ी पर लाकर साकची के एमजीएम अस्पताल में छोड़ कर चले गए। कमल मुखी ने कहा कि उनके पैर से रात भर खून निकला है। कमल मुखी का आरोप है कि बिरसानगर थाना प्रभारी ने उनके साथ जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कराने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। कमल मुखी का कहना है कि उनका कुछ महीने पहले भाई के साथ झगड़ा हुआ था। इसी मामले को बिरसानगर थाना प्रभारी तूल दे रहे हैं। जबकि उधर पुलिस का कहना है कि कमल मुखी आरोपी है।
इसे भी पढ़ें-उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह के रहने वाले एक युवक पर चर्च के सामने मैदान में उस्तरा से हमला, एमजीएम में भर्ती

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत