Home > Crime > धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दोलकी गांव की रहने वाली महिला को ससुराल में किया गया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दोलकी गांव की रहने वाली महिला को ससुराल में किया गया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दोलकी गांव की रहने वाली महिला सुरातून निशा को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया है। इस मामले में सुरातून निशा के आवेदन पर पुलिस ने शेख नयन, ईदोन, जुमरातुन, शेख इस्लाम और शेख इस्लाम की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी आरोपी भी दोलकी गांव के रहने वाले हैं। बुधवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुरातुन की शादी 1 जनवरी साल 2015 को शेख नयन के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उससे दहेज मांगा जाने लगा। दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित किया जाता था।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply