Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने निरस्त किया बिष्टुपुर में अपने सम्मान का कार्यक्रम, बालासोर रेल दुर्घटना पर जताया अफसोस

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने निरस्त किया बिष्टुपुर में अपने सम्मान का कार्यक्रम, बालासोर रेल दुर्घटना पर जताया अफसोस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को बिष्टुपुर के तिलक पुस्तकालय में आयोजित अपना सम्मान समारोह का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को मानगो फ्लाईओवर का टेंडर जारी होने पर सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए कांग्रेसी वहां पहुंचे। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ऐलान किया कि वह यह कार्यक्रम रद्द करते हैं। यह कार्यक्रम बाद में होगा। उन्होंने यह कार्यक्रम बालासोर में हुई रेल दुर्घटना को लेकर रद्द किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह इस दुर्घटना पर काफी दुखी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दुर्घटना की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसे तो नैतिकता यही कहती है कि रेल मंत्री का इस्तीफा हो। लेकिन वह यह नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि पहले जांच हो और जब जांच में पता चले कि रेलवे की लापरवाही है। तब, रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- जेएनएसी ने साकची व बिष्टुपुर में सचदेवा सैमसंग शोरूम व हीरोहोंडा शोरूम समेत 5 भवनों पर की कार्रवाई

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply