Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा स्लैग रोड की रहने वाली युवती से एक महिला ने मांगे ₹2000, नहीं देने पर की मारपीट

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा स्लैग रोड की रहने वाली युवती से एक महिला ने मांगे ₹2000, नहीं देने पर की मारपीट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा की रहने वाली एक युवती रेशमा सोरेन के साथ एक महिला बिमला मुखी ने मारपीट की है। इस मारपीट में रेशमा सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उसकी मां ने सोमवार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रेशमा सोरेन मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह अपनी मां के साथ स्लैग रोड में किराए पर रहती है। रेशमा सोरेन की मां ने बताया कि विमला मुखी अपने आपको महिला समिति का अध्यक्ष बताती है। घायल कृष्णा सोरेन की मां ने बताया कि एक दिन उसकी बेटी के पास विमला मुखी आई और ₹2000 मांगे। रेशमा सोरेन ने रुपए देने से मना किया। उसके साथ मारपीट की। इसके बाद रेशमा सोरेन ने यह घटना आकर अपनी मां को बताई और विमला मुखी के पास जाकर पूछा कि उसके साथ क्यों मारपीट की गई है।

इतना सुनते ही विमला मुखी आग बबूला हो उठी और उसने पास में रखी प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर करिश्मा सोरेन को पीटना शुरू कर दिया। फिर पटक पटक कर मारा। आस-पास मौजूद लोग तमाशबीन खड़े रहे।रेशमा सोरेन की मां ने बताया कि क्षेत्र के मुखिया से उन्होंने मामले की शिकायत की है। रेशमा उठ नहीं पा रही थी। चल नहीं पा रही थी। इसलिए, उसे अस्पताल लाया गया है। अब पुलिस से भी शिकायत की जाएगी।

इसे भी पढ़ें –हल्दीपोखर में जुलूस पर पथराव के मामले में पोटका सीओ इम्तियाज अहमद को शो काज, होगी जांच + वीडियो

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

1 Response

Leave a Reply