Home > Jamshedpur > हल्दीपोखर में जुलूस पर पथराव के मामले में पोटका सीओ इम्तियाज अहमद को शो काज, होगी जांच + वीडियो

हल्दीपोखर में जुलूस पर पथराव के मामले में पोटका सीओ इम्तियाज अहमद को शो काज, होगी जांच + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : हल्दीपोखर में रामनवमी के जुलूस में पथराव हो गया था। पथराव के बाद बवाल हुआ था। पथराव किसने किया अभी तक पुलिस इस बात का पता नहीं लगा सकी है। पथराव और हंगामा करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इस मामले में एसडीओ ने पोटका के सीओ इम्तियाज अहमद को शोकाज किया है। कुछ लोगों ने एक वीडियो वायरल किया है। इसमें भीड़ में घिरे सीओ के साथ धक्का-मुक्की हो रही है। सीओ को एक पुलिसकर्मी भीड़ से बचाकर खींच कर बाहर ला रहा है। इस वीडियो के सहारे सीओ को घेरने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि पोटका सीओ भीड़ पर उत्तेजित हो रहे थे। लेकिन यह आधा वीडियो है।

पोटका सीओ के साथ भीड़ में मौजूद लोग कैसा सुलुक कर रहे थे। यह वीडियो से साफ जाहिर नहीं है। जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कराएगा। इसी को लेकर सीओ को शोकाज किया गया है। सीओ का जवाब आने के बाद मामले की जांच शुरू होगी। गौरतलब है कि 21 मार्च को हल्दीपोखर में विजय बजरंग अखाड़ा की तरफ से जुलूस निकाला गया था। तभी ये घटना घटी है।
इसे भी पढ़ें-बिरसानगर के संडे मार्केट में रखा गया झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय देवाशीष नायक का शव, अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO