Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर में हत्यारोपी नवीन सिंह पर फायरिंग के मामले में पुलिस पर लगा मुख्य आरोपी हरप्रीत को बचाने का आरोप

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर में हत्यारोपी नवीन सिंह पर फायरिंग के मामले में पुलिस पर लगा मुख्य आरोपी हरप्रीत को बचाने का आरोप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर में 27 मार्च को मनप्रीत सिंह हत्याकांड के आरोपी नवीन सिंह पर गोली चली थी। नवीन सिंह के साथियों का आरोप है कि कोर्ट परिसर के बाहर हरप्रीत खड़ा था और जैसे ही नवीन सिंह गेट पर पहुंचा। वह चिल्लाया की यही नवीन सिंह है। इसी के बाद आरोपियों ने उस पर गोली चलाई थी। नवीन सिंह ने हरप्रीत के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन, अब नवीन सिंह के साथियों का आरोप है कि पुलिस हरप्रीत को बचाने में लगी है।

हरप्रीत को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। नवीन सिंह के साथियों का आरोप है कि पुलिस ने हरप्रीत का नाम प्राथमिकी से हटा दिया है। इसे लेकर नवीन सिंह अपने साथियों के साथ सोमवार को साकची स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचा और एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत की है।

इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर से जोमैटो का लड़का गुजरात से आया कीमती सामान से भरा थैला लेकर फरार, कदमा की महिला ने थाने में की शिकायत

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO