Home > Crime > कदमा से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

कदमा से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में सरायकेला के रहने वाले गणेश महतो को आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गणेश महतो की तलाश कर रही थी। पुलिस को पता चला की गणेश महतो अपने दीदी के यहां रह रहा है। इस पर पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गणेश महतो से थाने में पूछताछ की गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया। किशोरी के अपहरण की घटना 11 अगस्त की है। 15 अगस्त को किशोरी की उसकी मां से बात हुई जिसमें उसने जानकारी दी कि गणेश महतो अपनी दीदी के यहां रह रहा है। किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply