Home > Crime > जमशेदपुर : शहर को छिनताई की घटना से मुक्त करने की कवायद में जुटे एसएसपी+ वीडियो

जमशेदपुर : शहर को छिनताई की घटना से मुक्त करने की कवायद में जुटे एसएसपी+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार ने लौहनगरी को अपराध मुक्त करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। रविवार को एसएसपी ने अपने दफ्तर में सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ लंबी क्राइम मीटिंग की। इस दौरान जिन घटनाओं का अभी खुलासा नहीं हुआ है। उनकी समीक्षा की गई। 3 महीने में छिनताई की जो घटनाएं हुई हैं उनकी समीक्षा की गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने थानेदारों को निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर छिनताई की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। जो लोग इन घटनाओं में अभी पकड़े नहीं गए हैं। उनको पकड़ कर जेल भेजा जाए और उनको सजा दिलाई जाए।

SSP प्रभात कुमार

संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वह इन घटनाओं का जल्द खुलासा करें। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के छगनलाल के कर्मचारियों के साथ हुई 32 लाख की लूट के बारे में प्रगति की जानकारी बिष्टुपुर थाना प्रभारी से ली। साकची में स्वर्णकार के कर्मचारियों से सोने के जेवरात की ठगी के मामले का भी अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। एसएसपी ने इस घटना का भी जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए और घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की हिदायत दी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply