Home > Health > टीएमएच में मानगो की रहने वाली डेंगू के एक महिला मरीज को इलाज के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, हुई मौत

टीएमएच में मानगो की रहने वाली डेंगू के एक महिला मरीज को इलाज के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, हुई मौत

जमशेदपुर : टीएमएच में मानगो की रहने वाली 63 वर्षीय महिला ताहिरा परवीन की मौत हो गई है। वह डेंगू से पीड़ित थीं। उन्हें बुखार, ठंड, दस्त और उल्टी के लक्षण के साथ टीएमएच में भर्ती कराया गया था। 25 अगस्त को उनको टीएमएच में भर्ती कराया गया था। टीएमएच के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, क्रॉनिक किडनी रोग और हाई-पोथायरॉयडिज्म भी थी। सांस लेने में तकलीफ शुरू होने पर उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। यहां बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बुधवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और इसी के बाद उनकी मौत हुई। गौरतलब है कि जमशेदपुर में इन दिनों डेंगू का प्रकोप है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का क्षेत्र मानगो डेंगू का हाटस्पॉट बना हुआ है। डेंगू फैलने के पीछे मानगो नगर निगम की लापरवाही की बात सामने आ रही है। मानगो में हर तरफ गंदगी है। लेकिन, सफाई में कोताही बरती जा रही है।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के बिष्टुपुर स्थित फिल्टर प्लांट में फिर जल गई मोटर, रक्षाबंधन के दिन बागबेड़ा कॉलोनी को नहीं मिलेगा पानी

You may also like
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार