Home > Jamshedpur > डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक कर अवैध खनन, भंडारण व परिवहन करने वालों पर एफआइआर के निर्देश

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक कर अवैध खनन, भंडारण व परिवहन करने वालों पर एफआइआर के निर्देश

जमशेदपुर : साकची स्थित डीसी ऑफिस में डीसी मंजू नाथ भजन्त्री ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि बिना नंबर व ओवरलोड वाहनों की जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें। डीसी ने कहा कि क्रशर से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम की जाए। कई क्रशर मालिक प्रदूषण सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। उनकी समीक्षा करें। इनके खिलाफ कार्रवाई हो। जो लोग अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करते पाए जाएं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सूचना तंत्र मजबूत कर कार्रवाई शुरू करने का निर्देश डीसी ने दिया। बैठक में जिला खनन अधिकारी संजय शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी धनंजय समेत सभी सीओ और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – टीएमएच में मानगो की रहने वाली डेंगू के एक महिला मरीज को इलाज के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, हुई मौत

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply