Home > Crime > Potka News: काली पूजा की रात बंद घर में लाखों की चोरी, नकदी-जेवर समेत 3 लाख का सामान ले उड़े चोर

Potka News: काली पूजा की रात बंद घर में लाखों की चोरी, नकदी-जेवर समेत 3 लाख का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना काली पूजा की रात की है। चोर घर का मुख्य दरवाजा  (potka News) तोड़कर अंदर घुसे और नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा पीतल के बर्तन चोरी कर फरार हो गए। गृहस्वामी विकास गोप ने पोटका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, काली पूजा के अवसर पर विकास गोप अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे। घर में उनकी मां अकेली थीं। रविवार रात करीब 8:30 बजे वह भी घर में ताला लगाकर (Potka News) गांव के मंदिर में काली पूजा करने चली गईं। इसी दौरान चोरों ने घर को सुनसान पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए।

चोरों ने घर में रखी दो गोदरेज अलमारी, बक्से और अन्य सामानों को खंगाल डाला। रात करीब 3:30 बजे पूजा समाप्त होने के बाद जब विकास गोप की मां घर लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरों का सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

परिजनों के मुताबिक, चोर घर से करीब 45 हजार रुपये नकद, लगभग ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और शादी में मिले पीतल के बर्तन ले गए हैं। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

इसे भी पढ़ें :Ranchi Nisha Bhagat Case : निशा भगत मामले में भाजपा का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद का आह्वान

घटना की जानकारी मिलने पर पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

You may also like
Ranchi Nisha Bhagat Case : निशा भगत मामले में भाजपा का बड़ा ऐलान, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद का आह्वान
Ranchi News : 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी से परेशान बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाया वाहन, पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jamshedpur Theft: कदमा में मां-बेटी के घर लाखों की चोरी, गहने-50 हजार नकद के साथ गैस सिलेंडर और राशन भी ले उड़े चोर
Jamshedpur Diwali Fire : जमशेदपुर में दिवाली की आतिशबाजी के बीच दो जगह आगजनी, धतकीडीह में मकान और मानगो में मेडिकल की छत पर लगी आग