Home > Crime > Jamshedpur Theft: कदमा में मां-बेटी के घर लाखों की चोरी, गहने-50 हजार नकद के साथ गैस सिलेंडर और राशन भी ले उड़े चोर

Jamshedpur Theft: कदमा में मां-बेटी के घर लाखों की चोरी, गहने-50 हजार नकद के साथ गैस सिलेंडर और राशन भी ले उड़े चोर

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला कदमा थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद (Jamshedpur Theft) समेत घरेलू जरूरत का लगभग पूरा सामान चोरी कर लिया। चोर घर में रखा गैस सिलेंडर और राशन तक नहीं छोड़ गए। इस घटना के बाद घर में रहने वाली मां-बेटी के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ भोजन तैयार करने का भी संकट खड़ा हो गया है।

घटना रविवार देर रात गणेश पूजा मैदान के पीछे की है। यहां पार्वती नामक महिला अपनी बेटी के साथ रहती हैं, जबकि उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर है। रविवार रात मां-बेटी घर में सो रही थीं। इसी दौरान देर रात दरवाजे की आवाज (Jamshedpur Theft) सुनाई देने पर उनकी नींद खुली। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से कई कीमती और जरूरी सामान गायब हैं।

चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा गैस सिलेंडर, राशन और खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला जरूरी सामान भी उठा ले गए। चोरी के बाद घर की हालत ऐसी हो गई है कि मां-बेटी को भोजन बनाने तक में परेशानी हो रही है।

सोमवार सुबह दोनों ने अपने बेटे के दोस्त रोहित से मदद मांगी। इसके बाद रोहित के साथ कदमा थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

हाईटेक गश्त के दावों पर उठ रहे सवाल

शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की हाईटेक गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षा के दावों के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की ऐसी घटनाओं का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ता है, जिनकी वर्षों की मेहनत की कमाई पलभर में चली जाती है।

थाना प्रभारियों के सरकारी नंबर पर भी सवाल

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Diwali Fire : जमशेदपुर में दिवाली की आतिशबाजी के बीच दो जगह आगजनी, धतकीडीह में मकान और मानगो में मेडिकल की छत पर लगी आग

थाना प्रभारियों को सरकारी मोबाइल नंबर उठाने के एसएसपी के निर्देश के बाद भी आम लोगों को परेशानी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि कुछ थानों में थाना प्रभारियों के सरकारी मोबाइल फोन सिपाहियों के पास रहते हैं। सोनारी, सीतारामडेरा और जुगसलाई समेत कुछ थानों को लेकर ऐसी शिकायतें की जा रही हैं। फोन करने पर लोगों को बताया जाता है कि थाना प्रभारी फिलहाल मौजूद नहीं हैं और बाद में संपर्क करें। ऐसे में सवाल उठता है कि जरूरत के समय आम लोगों को पुलिस के वरीय अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने में कितनी आसानी हो रही है।

You may also like
Aditypur Murder : आदित्यपुर में जुआ के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या
Potka News: काली पूजा की रात बंद घर में लाखों की चोरी, नकदी-जेवर समेत 3 लाख का सामान ले उड़े चोर
Jamshedpur Diwali Security: दिवाली पर पुलिस का हाई अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर
NEET Counselling Fraud Jamshedpur : NEET काउंसलिंग में दाखिले का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी, रांची के एजेंट पर FIR दर्ज