Home > Business > अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

जीएफएफ 2026 में एनपीसीआई चेयरमैन ने कहा- सीमित और जवाबदेह एजेंसी के साथ आगे बढ़े वित्तीय क्षेत्र, क्वांटम खतरे से पहले तैयारी जरूरी

Jamshedpur (Jharkhand) : एनपीसीआई के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अजय कुमार चौधरी ने (Jamshedpur News) कहा कि भविष्य का वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी होना चाहिए। 7वें ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 में उन्होंने कहा कि वित्तीय व्यवस्था अब इंटेलिजेंस, प्रोग्रामेबिलिटी और डिजिटल ट्रस्ट के नए दौर में प्रवेश (Jamshedpur News) कर रही है।

यूपीआई के दस वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए चौधरी ने बताया कि अगस्त 2026 में 752 साझेदार बैंकों के माध्यम से 24.5 अरब से अधिक लेन-देन हुए। इन लेन-देन का कुल मूल्य 29.8 लाख करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि यूपीआई अब देश की रोजमर्रा की जिंदगी का महत्वपूर्ण डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बन चुका है।

चौधरी ने वित्तीय क्षेत्र में आने वाले तीन बड़े बदलावों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पहला बदलाव निर्देशों से उद्देश्य की ओर बढ़ने का है। एजेंटिक एआई अधिकृत दायरे में रहकर कई वित्तीय कार्यों को अंजाम दे सकेगा। हालांकि इसका उद्देश्य असीमित स्वायत्तता देना नहीं, बल्कि सीमित और जवाबदेह एजेंसी विकसित करना होना चाहिए। उन्होंने बताया कि एनपीसीआई डिजिटल एजेंट्स की पहचान और उनके अधिकृत इस्तेमाल के लिए प्रोटोकॉल तैयार करने पर काम कर रहा है।

उन्होंने दूसरे बदलाव के रूप में केवल पैसे के हस्तांतरण से आगे बढ़कर मूल्य के बेहतर समन्वय की जरूरत बताई। इसमें प्रोग्रामेबिलिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चौधरी ने ओपन-सोर्स ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म ड्रूनिक्स और साझा मानकों का भी उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें – कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

तीसरे बदलाव को उन्होंने मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था से भविष्य के लिए अधिक मजबूत सुरक्षा की दिशा में बढ़ना बताया। उन्होंने कहा कि क्वांटम तकनीक से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए अभी से पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी की तैयारी जरूरी है। साथ ही तकनीकी निर्भरता कम करने और वित्तीय डिजिटल ढांचे को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply