Home > Crime > कपाली के हंसाडुंगरी झोपड़ी बस्ती में चोरी, तीन ताले तोड़कर नकदी और सोने की बाली ले गए चोर

कपाली के हंसाडुंगरी झोपड़ी बस्ती में चोरी, तीन ताले तोड़कर नकदी और सोने की बाली ले गए चोर

Jamshedpur (Jharkhand) : कपाली थाना क्षेत्र के हंसाडुंगरी झोपड़ी बस्ती में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 60 से 70 हजार रुपये मूल्य की नकदी और आभूषण चोरी (Kapali Theft) कर लिए। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे।

काम खत्म कर शाम को घर लौटे विष्णु दास ने देखा कि घर के तीन दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं और दरवाजे खुले पड़े हैं। इसके बाद घर के अंदर जांच करने पर चोरी का पता (Kapali Theft) चला।

परिवार के अनुसार, चोर एक कमरे से 1,500 रुपये और दूसरे कमरे से करीब 15 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की कान की बाली लेकर फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।Jamshedpur Independence Day

घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम में खाली हैं चौकीदार के 58 पद, अब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया + VDO

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों ने चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।

You may also like
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
बागबेड़ा में रेलवे हाई स्कूल के पास गोलगप्पा विक्रेता पर चाकू से हमला कर लूट, एक गिरफ्तार और एक बालक निरुद्ध+VDO
आज़ाद नगर में चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ऑटो भी बरामद+VDO
Jamshedpur Crime : MGM और सीतारामडेरा की चोरी-छिनतई के आधा दर्जन मामलों का खुलासा, पांच शातिर गिरफ्तार+VDO

Leave a Reply