Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार के 58 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को आवेदन (Jamshedpur Job Aspirants) सौंपा। शुक्रवार सुबह 11 बजे अभ्यर्थियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखते हुए रिक्त पदों को जल्द भरने की अपील की।
अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में कहा है कि जिले में चौकीदार के कुल 58 पद लंबे समय से खाली (Jamshedpur Job Aspirants) हैं। इन पदों के रिक्त रहने से संबंधित प्रशासनिक और स्थानीय स्तर के कार्यों पर असर पड़ रहा है। साथ ही, योग्य अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं और रोजगार के अवसर से वंचित हो रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि चौकीदार के सभी रिक्त पदों पर समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। इससे जहां एक ओर जिला प्रशासन और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
आवेदन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की गई है कि मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार के सभी 58 रिक्त पदों को भरने की दिशा में जल्द कार्रवाई शुरू की जाए।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Crime News : बाबूडीह में मनसा पूजा के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, जमकर हुआ बवाल
आवेदन सौंपने वालों में अजय महतो, रवि निशा, शुभम मालती, यायर टुडू, प्रसेनजीत महतो और बंद राज समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल थे।




