Home > Crime > आज़ाद नगर में चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ऑटो भी बरामद+VDO

आज़ाद नगर में चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ऑटो भी बरामद+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल और ऑटो बरामद किया (Azadnagar Auto Theft) है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को बावनगोड़ा चौक स्थित नूरानी मस्जिद के पास से बाइक संख्या JH-05-DF-4606 चोरी होने की शिकायत पर आजादनगर थाना में कांड संख्या 67/26 दर्ज किया गया (Azadnagar Bike Theft) था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई (Azadnagar Auto Theft) दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में हुई।

इसके बाद आजादनगर और कपाली क्षेत्र में छापेमारी तथा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान नूर कॉलोनी रोड नंबर-30 में आरोपी को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने आजादनगर थाना कांड संख्या 66/26 में चोरी हुए ऑटो संख्या JH-05-AG-7622 की चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उक्त ऑटो को दाईगूटू स्थित हरिजन बस्ती से बरामद कर लिया है।

Jamshedpur Independence Day

Jamshedpur Independence Day

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और आजादनगर थानों में चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत भेजा जा रहा है।

Read also – कपाली के हंसाडुंगरी झोपड़ी बस्ती में चोरी, तीन ताले तोड़कर नकदी और सोने की बाली ले गए चोर

छापेमारी दल में आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, शैलेन्द्र नायक, दीपक ठाकुर, दीपक कुमार रौशन, ललन कुमार, छोटेलाल कुमार, मो. औरंगजेब समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

You may also like
Birsanagar Theft Case ; बिरसानगर में मिठाई दुकान और जिम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

Leave a Reply