Home > Crime > Jamshedpur Crime : MGM और सीतारामडेरा की चोरी-छिनतई के आधा दर्जन मामलों का खुलासा, पांच शातिर गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur Crime : MGM और सीतारामडेरा की चोरी-छिनतई के आधा दर्जन मामलों का खुलासा, पांच शातिर गिरफ्तार+VDO

 33 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण और तीन वाहन बरामद, एमजीएम अस्पताल के पास वारदात की तैयारी के दौरान दबोचे गए आरोपी

Jamshedpur (Kharkhand) : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने शहर के एमजीएम और सीतारामडेरा थाना क्षेत्रों में चोरी, छिनतई और पॉकेटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया (MGM Area Crime) है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर गठित एसआईटी ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार (MGM Area Crime) किया है। आरोपियों के पास से 33 मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, दो चोरी की स्कूटी और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

एमजीएम थाना कांड संख्या 89/2026 के उद्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी के मार्गदर्शन और पटमदा के पुलिस उपाधीक्षक दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। एसआईटी में एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य एमजीएम अस्पताल परिसर के पास चोरी और छिनतई की एक और वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल, पर्स, बाइक और स्कूटी चोरी करने के साथ-साथ चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बरामद सामान और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर एमजीएम और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुल छह गंभीर मामलों का खुलासा हुआ है।

इस कार्रवाई के बाद एमजीएम थाना में कांड संख्या 98/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एक नया मामला भी दर्ज किया गया है।

 इन छह मामलों का हुआ खुलासा

* तुरियाबेड़ा में एक महिला से छीनकर ले जाए गए सोने के लॉकेट लगे मोती के माला की बरामदगी।

* एमजीएम अस्पताल से चोरी हुए वीवो कंपनी के मोबाइल की बरामदगी।

* एमजीएम अस्पताल से चोरी हुए मोटो जी57 पावर मोबाइल की बरामदगी।

* एमजीएम अस्पताल में रुपये की पॉकेटमारी के मामले का उद्भेदन।

* एमजीएम अस्पताल पार्किंग से चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी संख्या JH05DF 9953 की बरामदगी।

* मानगो बस स्टैंड से चोरी हुई बिना नंबर की यामाहा फैशिनो स्कूटी की बरामदगी।

 33 मोबाइल फोन समेत आभूषण और तीन वाहन बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाशी और तुषार कालिंदी की निशानदेही पर बागुनहातु इलाके से कुल 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें आईफोन, वीवो, ओप्पो, रियलमी और सैमसंग समेत विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉयड और कीपैड मोबाइल शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने एक सोने का लॉकेट, चांदी के माला में सिटीगोल्ड का मंगलसूत्र, तीन पतली चांदी की चेन और एक कान का टॉप भी जब्त किया है। पुलिस ने दो चोरी की स्कूटी के साथ छिनतई की घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या JH05DX 1935 भी बरामद की है।

 ये पांच अपराधी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में बागुनहातु निवासी तुषार कालिंदी उर्फ तुषार भाई, सन्नी कालिंदी उर्फ नंदू, लक्ष्मण बागती, आकाश दत्ता उर्फ चेपा और सावन देवगम उर्फ बच्चा शामिल हैं। सभी आरोपी सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु इलाके के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें – स्कूल से लौट रही 9 साल की छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी लाल बाबू को भेजा जेल

पुलिस के अनुसार, आकाश दत्ता उर्फ चेपा और सावन देवगम उर्फ बच्चा का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों और बरामद किए गए मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान को लेकर आगे की जांच कर रही है।

You may also like
कपाली के हंसाडुंगरी झोपड़ी बस्ती में चोरी, तीन ताले तोड़कर नकदी और सोने की बाली ले गए चोर
Jamshedpur Crime News : बाबूडीह में मनसा पूजा के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, जमकर हुआ बवाल
स्कूल से लौट रही 9 साल की छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी लाल बाबू को भेजा जेल
मानगो में मेयर व पार्षदों के बीच तालमेल की कमी, बदहाल सफाई व्यवस्था पर बाबर खान का हमला, 10 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply