Home > Crime > बागबेड़ा में रेलवे हाई स्कूल के पास गोलगप्पा विक्रेता पर चाकू से हमला कर लूट, एक गिरफ्तार और एक बालक निरुद्ध+VDO

बागबेड़ा में रेलवे हाई स्कूल के पास गोलगप्पा विक्रेता पर चाकू से हमला कर लूट, एक गिरफ्तार और एक बालक निरुद्ध+VDO

Jamshedpur (Jharkhand): बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे हाई स्कूल के पास गोलगप्पा बेचकर घर लौट रहे एक युवक पर तीन अपराधियों ने चाकू से हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बालक को निरुद्ध (Bagbera Golgappa loot) किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और लूटी गई रकम का हिस्सा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त की रात करीब 10 बजे आकाश कुमार अपने गोलगप्पे का ठेला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे हाई स्कूल (Bagbera Golgappa loot) के पास तीन अपराधियों ने उसका ठेला रोककर पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर आकाश पर हमला कर दिया और उसकी जेब से 1,700 रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (नगर), पूर्वी सिंहभूम को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान वायरलेस मैदान से दो आरोपियों को पकड़ा गया।Jamshedpur Independence Day

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा गांधी नगर निवासी राहुल पात्रो उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। वहीं, एक निरुद्ध बालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आरोपियों के पास से मेरून रंग के कवर में रखा एक धारदार चाकू तथा 1,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – आज़ाद नगर में चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ऑटो भी बरामद+VDO

इस मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 78/26, दिनांक 20 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) और 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में सह थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, जनार्दन सिंह, संतोष कुमार, पवन कुमार सिंह, ठाकुर सचिदानंद सिंह, धर्मनाथ सेन और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

You may also like
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
आज़ाद नगर में चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ऑटो भी बरामद+VDO
कपाली के हंसाडुंगरी झोपड़ी बस्ती में चोरी, तीन ताले तोड़कर नकदी और सोने की बाली ले गए चोर
Jamshedpur Crime News : बाबूडीह में मनसा पूजा के दौरान डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, जमकर हुआ बवाल

Leave a Reply