Jamshedpur (Jharkhand) : कपाली थाना क्षेत्र के हंसाडुंगरी झोपड़ी बस्ती में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 60 से 70 हजार रुपये मूल्य की नकदी और आभूषण चोरी (Kapali Theft) कर लिए। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे।
काम खत्म कर शाम को घर लौटे विष्णु दास ने देखा कि घर के तीन दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं और दरवाजे खुले पड़े हैं। इसके बाद घर के अंदर जांच करने पर चोरी का पता (Kapali Theft) चला।
परिवार के अनुसार, चोर एक कमरे से 1,500 रुपये और दूसरे कमरे से करीब 15 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की कान की बाली लेकर फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम में खाली हैं चौकीदार के 58 पद, अब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया + VDO
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों ने चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।




