Home > Business > जमशेदपुर में कल लगेगा मानसून ट्रेड फेयर, महिला उद्यमियों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

जमशेदपुर में कल लगेगा मानसून ट्रेड फेयर, महिला उद्यमियों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

Jamshedpur (Jharkhand) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर की तैयारियां (Jamshedpur Monsoon Trade Fare) पूरी कर ली गई हैं। ट्रेड फेयर का आयोजन 17 और 18 अगस्त को चैंबर भवन में किया जाएगा।

सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर में शहरवासियों को महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की खरीदारी (Jamshedpur Monsoon Trade Fare) का अवसर मिलेगा। मेले में फैशन, परिधान, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, खान-पान, हस्तनिर्मित वस्तुओं सहित कई तरह के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।Jamshedpur Monsoon Trade Fare

सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि मानसून ट्रेड फेयर को लेकर महिला उद्यमियों में खासा उत्साह है। यह आयोजन उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री और नए ग्राहकों से जुड़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा।

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि 17 अगस्त को ट्रेड फेयर का विधिवत उद्घाटन मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान और उपाध्यक्ष अर्चना दुबे द्वारा किया जाएगा।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि सिंहभूम चैंबर की ओर से महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। मानसून ट्रेड फेयर भी इसी प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा और व्यावसायिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।Jamshedpur Independence Day

सचिव भारत मकानी ने कहा कि महिलाएं आज व्यवसाय के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अपने हुनर को कारोबार में बदलकर वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे आयोजनों से उनके उत्पादों को व्यापक बाजार और नए ग्राहक मिलते हैं।

कार्यक्रम समन्वयक सुमन नागेलिया ने जमशेदपुरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ ट्रेड फेयर में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी से महिला उद्यमियों का मनोबल बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें – होमलेन ने झारखंड में बढ़ाया विस्तार, जमशेदपुर में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत+VDO

ट्रेड फेयर की सफलता के लिए चैंबर के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया समेत आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय हैं। पदाधिकारी लगातार आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

You may also like
मानगो छोटा पुल पर गड्ढे ने ली 18 वर्षीय बाइक सवार की जान, कार चालक फरार
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मानगो सड़क हादसे में घायल कपाली के युवक की रिम्स में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ FIR
स्वतंत्रता दिवस पर लौहनगरी में सुबह 6 से रात 11 बजे तक नहीं दौड़ेंगी बड़ी व्यवसायिक गाडियां, रहेगी नो एंट्री

Leave a Reply