Home > World > हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी युद्धपोतों की एंट्री नाकाम, ईरान की चेतावनी के बाद लौटे – बड़ा सैन्य टकराव टला

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी युद्धपोतों की एंट्री नाकाम, ईरान की चेतावनी के बाद लौटे – बड़ा सैन्य टकराव टला

News Bee: मध्य-पूर्व के बेहद संवेदनशील समुद्री मार्ग Strait of Hormuz में अमेरिका के दो युद्धपोतों की एंट्री की कोशिश विफल हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह ऑपरेशन एक “प्रचार स्टंट” साबित हुआ, जो ईरान-अमेरिका वार्ता के समय दबाव (Iran America War) बनाने के लिए किया गया था।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी नौसेना के दो विध्वंसक जहाज USS Michael Murphy (DDG 112) और USS Frank E. Peterson (DDG 121) ने इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की कोशिश की, लेकिन ईरानी नौसैनिक बलों ने उन्हें रोक( Iran America War)दिया।

बताया गया कि जैसे ही ये जहाज फारस की खाड़ी के मुहाने के पास पहुंचे, ईरान के क्रूज मिसाइल सिस्टम ने उन्हें टारगेट पर लॉक कर लिया और ड्रोन निगरानी शुरू कर दी। इसके बाद अमेरिकी जहाजों को 30 मिनट के भीतर वापस लौटने की चेतावनी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी जहाजों ने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की और खुद को ओमान के कारोबारी जहाजों जैसा दिखाने का प्रयास किया। इसके बावजूद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने इस रणनीति को पकड़ लिया।

ईरानी नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय रेडियो चैनल पर स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जहाज पीछे नहीं हटे तो उन्हें निशाना बनाया जाएगा। इसके बाद अमेरिकी जहाजों ने टकराव से बचने के लिए पीछे हटना ही बेहतर समझा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह पूरा ऑपरेशन ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में चल रही वार्ता को प्रभावित करने के लिए किया गया था, लेकिन न तो सैन्य और न ही कूटनीतिक स्तर पर इसका कोई सकारात्मक परिणाम निकला।

इसे भी पढ़ें – इस्लामाबाद में 21 घंटे चली ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा, अमेरिका की अतार्किक मांगों के चलते अहम मुद्दों पर नहीं बनी सहमति

ईरान की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि इस जलडमरूमध्य से किसी भी जहाज के गुजरने की अनुमति केवल उसके सशस्त्र बल ही दे सकते हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

You may also like
ईरान की कड़ी चेतावनी: जब्त संपत्तियों से मुआवजा लेने वाले देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं मिलेगा गुजरने का अधिकार
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर किए तीन बड़े हमले, मिसाइल और ड्रोन से की कार्रवाई
कुवैत के एक और पावर प्लांट पर ईरान का जवाबी हमला, अमेरिका का साथ देने की कीमत अदा कर रहे खाड़ी के देश

Leave a Reply