Home > World > इस्लामाबाद में 21 घंटे चली ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा, अमेरिका की अतार्किक मांगों के चलते अहम मुद्दों पर नहीं बनी सहमति

इस्लामाबाद में 21 घंटे चली ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा, अमेरिका की अतार्किक मांगों के चलते अहम मुद्दों पर नहीं बनी सहमति

News Bee: Iran और United States के बीच Islamabad में हुई लंबी वार्ता (Iran America War)बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। करीब 21 घंटे तक चली बातचीत (Iran America  War) में दोनों पक्ष कुछ मुद्दों पर सहमत जरूर हुए, लेकिन 2-3 अहम विषयों पर मतभेद बरकरार रहे।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने बताया कि यह पिछले एक साल की सबसे लंबी वार्ता रही, जो लगभग 24-25 घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल अविश्वास और तनाव से भरा हुआ था, खासकर हालिया 40 दिन के संघर्ष के बाद, ऐसे में किसी ठोस नतीजे की उम्मीद कम ही थी।

बातचीत के दौरान कुछ नए और जटिल मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी शामिल है। इन विषयों पर सहमति नहीं बन पाई, जिससे समझौता अधर में रह गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएस की कुछ अतार्किक डिमांड की वजह से समझौता नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि अब गेंद अमेरिका के पाले में है और ईरान बातचीत के लिए उतावला नहीं है।

इसे भी पढ़ें – सीजफायर की शर्तों से पीछे हटने लगा अमेरिका, युद्धविराम पर खतरा

बावजूद इसके, ईरान ने साफ किया कि कूटनीति का रास्ता बंद नहीं हुआ है। देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संवाद जारी रखेगा। प्रवक्ता ने पाकिस्तान सरकार और वहां की जनता का वार्ता की मेजबानी के लिए आभार जताया और कहा कि तेहरान, इस्लामाबाद और क्षेत्रीय सहयोगियों के बीच संपर्क जारी रहेगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply