News Bee : पर्शियन गल्फ में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका की कथित ‘नौसैनिक नाकेबंदी’ के बावजूद ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही (Iran America Tension) जारी है। समुद्री डेटा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम दो जहाजों ने नाकेबंदी की चेतावनी के बावजूद होरमुज जलडमरूमध्य को (Iran America Tension) सफलतापूर्वक पार किया।
मैरिटाइम डेटा प्रदाता Kpler के अनुसार, कुल चार ईरान से जुड़े जहाज इस रूट से गुजरे। इनमें लाइबेरिया-फ्लैग वाला बल्क कैरियर ‘क्रिस्टियाना’ शामिल है, जिसने ईरान के बंदर इमाम खोमैनी पोर्ट पर 74,000 टन मक्का उतारने के बाद 13 अप्रैल को शाम 4 बजे के आसपास लारक आइलैंड के पास से जलडमरूमध्य पार किया।
दूसरा जहाज ‘एल्पिस’ (कोमोरोस-फ्लैग टैंकर) भी इसी दिन लगभग 11 बजे लारक द्वीप के पास देखा गया और शाम 4 बजे तक स्ट्रेट पार कर गया। यह जहाज 31,000 टन मेथनॉल लेकर बुशेहर पोर्ट से 31 मार्च को रवाना हुआ था।
इसके अलावा एक चीनी टैंकर ‘रिच स्टार्री’ भी रात के समय ईरान द्वारा स्वीकृत रूट से गुजरते हुए जलडमरूमध्य पार करने में सफल रहा। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने चेतावनी दी थी कि नाकेबंदी के तहत ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि, जहाजों की आवाजाही जारी रहने से इस नाकेबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी युद्धपोतों की एंट्री नाकाम, ईरान की चेतावनी के बाद लौटे – बड़ा सैन्य टकराव टला
विशेषज्ञों का कहना है कि क्षेत्र में जहाजों के सिग्नल में छेड़छाड़ और बाधा डाली जा रही है, जिससे सटीक ट्रैकिंग में मुश्किल हो रही है। इस बीच ईरान ने 28 फरवरी को हुए US-Israel conflict February 2026 के बाद जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि किसी भी सैन्य गतिविधि से हालिया युद्धविराम टूट सकता है और क्षेत्रीय प्रतिक्रिया हो सकती है।




