Home > Crime > तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराया स्कूटर, सवार की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराया स्कूटर, सवार की दर्दनाक मौत

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे (Jamshedpur Accident) में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सीएच एरिया स्थित सर्किट हाउस के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार में जा रहा स्कूटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर (Jamshedpur Accident) से जा टकराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर बलिराम रजक के रूप में हुई है। आधार कार्ड के अनुसार उनके पिता का नाम राम प्रसाद रजक है और वे सोनारी के रामनगर के निवासी थे। उनकी उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – Iran America War: ट्रंप ने किया 14 दिन के युद्धविराम का एलान, ईरान ने की जीत की घोषणा, ईरान में सड़कों पर जश्न

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद घर में मातम का माहौल है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply