Home > Jamshedpur > सोनारी में प्रेम प्रसंग में बढ़ा तनाव बना जानलेवा, युवती ने फांसी लगाकर दी जान; प्रेमी पर केस दर्ज

सोनारी में प्रेम प्रसंग में बढ़ा तनाव बना जानलेवा, युवती ने फांसी लगाकर दी जान; प्रेमी पर केस दर्ज

Jamshedpur (Jharkhand ) : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना (Sonari Suicide) सामने आई है। यहां 27 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका के पिता ने उसके प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप (Sonari Suicide) लगाया है।

मृतका की पहचान पुराना सोनारी निवासी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। इस संबंध में उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने सिदगोड़ा निवासी विजय कुमार के खिलाफ सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार, घटना 9 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे की है। पूजा ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया था। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर वह पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई मिली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि पूजा की शादी की बातचीत चल रही थी और हाल ही में परिवार वाले लड़का देखने भी गए थे। इसी बीच पूजा ने अपने माता-पिता को बताया था कि वह एक युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात चाईबासा में बीटेक की पढ़ाई के दौरान हुई थी।

इसे भी पढ़ें –परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

आरोप है कि घटना से एक दिन पहले पूजा की विजय कुमार से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें युवक ने कुछ ऐसी बातें कही जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जा रही है।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी

Leave a Reply