Home > Crime > बिष्टुपुर बाजार की साइकिल दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख

बिष्टुपुर बाजार की साइकिल दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बिष्टुपुर बाजार में रविवार को एक साइकिल दुकान में अचानक आग (Bistupur Fire) लग गई। आग लगते ही दुकान के अंदर धुआं भर गया और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

(Bistupur Fire) सूचना मिलने के बाद टाटा स्टील की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और लोग अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए।

इसे भी पढ़ें – अगर इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अभी भी जिंदा है तो खोज के मारेंगे, IRGC का बड़ा एलान

दुकान मालिक के अनुसार आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply