Home > Jamshedpur > कैरव गांधी अपहरण मामला: कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, SSP कार्यालय का घेराव+VDO

कैरव गांधी अपहरण मामला: कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, SSP कार्यालय का घेराव+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस क्षेत्र से लापता हुए युवा उद्यमी कैरव गांधी का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन (Jamshedpur BJP Protest) किया।

प्रदर्शन के दौरान सांसद विद्युतवरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एसएसपी पीयूष पांडेय से मुलाकात कर कैरव गांधी की शीघ्र बरामदगी और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और हाथों में पोस्टर-पंपलेट लेकर विरोध जताया।

सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि झारखंड (Jamshedpur BJP Protest) में कानून-व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा कर अपहृत युवक को सुरक्षित परिजनों को सौंपने की मांग की।

विधायक पूर्णिमा साहू ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र बिरसानगर से पिछले वर्ष चोरी हुई गाय अब तक बरामद नहीं हो सकी है। इसके अलावा सिदगोड़ा क्षेत्र से घर छोड़कर गए एक नाबालिग का भी अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस गंभीर अपराधों की बजाय केवल हेलमेट चेकिंग में व्यस्त है।

पूर्णिमा साहू ने कहा कि जहां आवश्यकता हो वहीं ट्रैफिक चेकिंग होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बिना हेलमेट पकड़े जाने पर पुलिस बाइक सवार को हेलमेट देकर उसका मूल्य वसूले। विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य का खजाना खाली होने के कारण सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए हेलमेट चेकिंग अभियान चला रही है, जबकि पुलिस का असली दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

इसे भी पढ़ें –उलीडीह में साधु के वेश में ठगी, महिला से लाखों के गहने उड़ाए; सीसीटीवी में कैद हुए तीन आरोपी

उन्होंने शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि जब पुलिस किसी मामले का सफल खुलासा करे, तो उसे वर्दी पर गर्व महसूस होना चाहिए।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply