Home > Crime > उलीडीह में साधु के वेश में ठगी, महिला से लाखों के गहने उड़ाए; सीसीटीवी में कैद हुए तीन आरोपी

उलीडीह में साधु के वेश में ठगी, महिला से लाखों के गहने उड़ाए; सीसीटीवी में कैद हुए तीन आरोपी

Jamshedpur (Jharkhand ): जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में धार्मिक आस्था को निशाना बनाकर ठगी (Ulidih Fraud) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संजय पथ स्थित सर्वोदय पथ इलाके में साधु के वेश में पहुंचे तीन ठगों ने एक महिला को चमत्कार और सिद्धि का झांसा देकर लाखों रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग (Ulidih Fraud) लिए और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी के घर शनिवार दोपहर तीन लोग साधु के वेश में पहुंचे और भिक्षा मांगी। बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को सिद्ध पुरुष बताते हुए धार्मिक प्रवचन शुरू किया और पत्थर या मिट्टी से प्रतिमा व सोना बनाने जैसे चमत्कारों का दावा किया। उनकी बातों में आकर महिला ने भरोसा कर लिया।

ठगों ने कहा कि घर में मौजूद सोने को शुद्ध कर उसे कई गुना बढ़ाया जा सकता है, इसके लिए सभी गहनों की जरूरत होगी। महिला ने अपनी सोने की चेन, जिउतिया समेत तीन से चार लाख रुपये मूल्य के अन्य गहने उन्हें सौंप दिए। आरोपियों ने गहनों को कपड़े/कागज की पोटली में बांधकर मंत्र पढ़े और कुछ समय तक पोटली न खोलने की हिदायत दी। इसके बाद वे मौके से निकल गए।

कुछ देर बाद जब महिला बच्चे को स्कूल से लाकर पोटली खोलने लगी तो उसके होश उड़ गए। पोटली में असली गहनों की जगह पत्थर, नकली वस्तुएं और रुद्राक्ष निकले। ठगी का एहसास होते ही महिला ने शोर मचाया। उस वक्त वह घर में अकेली थी। सूचना पर पति चंदन कुमार पहुंचे और उलीडीह थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें – 21 जनवरी को गोपाल मैदान में भव्य टुसू मेला, नहीं बिकेगी हड़िया-दारू

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के हाथ तीन साधु के वेश में संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसके आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर दी गई है।

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply