Home > Crime > डिमना डैम में पिकनिक के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, चाकू और बीयर बोतल से हमला

डिमना डैम में पिकनिक के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, चाकू और बीयर बोतल से हमला

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना (डैम Dimna Dam Crime) में रविवार शाम पिकनिक का माहौल उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब डीजे पर नाचने को लेकर दो गुटों के युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू व बीयर की बोतलों से हमला कर दिया।

इस हिंसक झड़प (Dimna Dam Crime) में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

घायलों में मानगो निवासी विश्वजीत दास शामिल है, जिसकी पीठ पर चाकू और बोतल से वार किया गया। विश्वजीत राय के हाथ में चाकू से गंभीर चोट आई है। सूरज सिंह के पेट में चाकू लगने से उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे टीएमएच रेफर किया गया है। वहीं जुगसलाई निवासी नदीम आलम के कान के पास चाकू से चोट लगी है, जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- कैरव गांधी अपहरण मामला: कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का उग्र प्रदर्शन, SSP कार्यालय का घेराव+VDO

घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने मौके से डीजे सिस्टम जब्त कर थाने ले गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply