Jamshedpur : जमशेदपुर में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की 62वीं जन्म जयंती जिला झामुमो संपर्क कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई (Jamshedour JMM ) गई। इस अवसर पर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन (Jamshedpur JMM) किया।
कार्यक्रम में स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सह घाटशीला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख बाघराई मार्डी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर जन्म जयंती मनाई और स्वर्गीय रामदास सोरेन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं ने उनके सामाजिक और शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा और शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर सवाल, परिजनों का आरोप-मना करने पर बीमार को थाने ले गई थी पुलिस, नहीं मिल सका था इलाज




