Home > Crime > मानगो चोरी कांड का खुलासा: कर्ज में डूबे युवक ने खुद की थी भाई के घर में चोरी, पुलिस ने बरामद किए जेवर

मानगो चोरी कांड का खुलासा: कर्ज में डूबे युवक ने खुद की थी भाई के घर में चोरी, पुलिस ने बरामद किए जेवर

Jamshedpur : मानगो के ओलीडीह थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी (Ulidih Theft) की घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि जिस चोरी (Ulidih Theft) की शिकायत पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई थी, वह दरअसल वादी के भाई ने ही कर्ज के दबाव में खुद प्लान की थी।

Ulidih Theft का कैसे हुआ खुलासा

19 नवंबर को पवन कुमार ने आवेदन देकर बताया था कि उनके और भाई औरंगनाथ के घर से जेवरात और 90 हजार रुपये चोरी हो गए। आवेदन पर केस दर्ज कर डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

जांच के दौरान जब पुलिस ने औरंगनाथ से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने फर्जी चोरी रचने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह भारी कर्ज में डूबा था और इसी तनाव में 18 नवंबर की रात उसने घर में मौजूद जेवर खुद ही गायब कर दिए। उस वक्त पूरा परिवार आदित्यपुर में तिलकोत्सव में शामिल होने गया था।

इसे भी पढ़ें – मानगो में दो घरों में बड़ी चोरी, 32 लाख के जेवरात और 90 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस ने आरोपी के पास से सभी “चोरी” किए गए जेवर बरामद कर लिए—

* गला का हार

* चेन

* मांग टीका

* नथिया

* झुमका की जोड़ी

* दो अंगूठियां

साथ ही घटनास्थल से एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई।

कहां का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार युवक औरंगनाथ शंकोसाई रोड नंबर–2, शीतला मंदिर के पास का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आर्थिक तनाव के बावजूद इस तरह की झूठी घटना गढ़ना गंभीर अपराध है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

Leave a Reply