Home > Crime > शास्त्रीनगर मर्डर केस : तौकीर उर्फ गोरा की हत्या का मुख्य आरोपी आयान गिरफ्तार, बोला– ‘वह मुझे मार देता, इसलिए उसे मारना पड़ा

शास्त्रीनगर मर्डर केस : तौकीर उर्फ गोरा की हत्या का मुख्य आरोपी आयान गिरफ्तार, बोला– ‘वह मुझे मार देता, इसलिए उसे मारना पड़ा

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2, झारखंड में गुरुवार रात फारूकी मस्जिद के पास हुई तौकीर उर्फ़ गोरा की हत्या (Shastri Nagar Murder) के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मसूद इक़बाल उर्फ आयान को मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आयान ने पूछताछ में हत्या (Shastri Nagar Murder) की बात स्वीकार की है। उसका कहना है कि अगर वह तौकीर को नहीं मारता, तो तौकीर उसे मार देता। दोनों के बीच पहले से चल रही रंजिश इस वारदात की वजह बनी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : शास्त्री नगर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तौकीर उर्फ गोरा की मौत से दहशत फैली

सितंबर में आयान पर चापड़ से जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तौकीर आरोपी था। इसी रंजिश में आयान ने गुरुवार रात तौकीर को गोली मार दी। पुलिस ने उसके घर से एक देसी पिस्टल बरामद की है।

पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और छापेमारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आयान को शास्त्रीनगर स्थित उसके घर से पकड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे, रक्त नमूना सहित कई साक्ष्य जब्त किए हैं।

आरोपी आयान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है—उस पर 2025, 2022 और 2020 में कदमा थाना क्षेत्र के कई केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट और महामारी अधिनियम जैसी धाराएं शामिल थीं।

पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य लोगों और साजिशकर्ताओं की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस पूरी कार्रवाई में कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा और बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम ने अहम भूमिका निभाई।

You may also like
जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, तड़ीपार अपराधी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार, हथियार बरामद+VDO
जमशेदपुर में दुकानदार से चापड़ दिखाकर रंगदारी की मांग, विरोध के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
कदमा के रामनगर से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, घर से ₹8 लाख के जेवर और ₹1 लाख नकद गायब, तीन नामजद
डीडी बार हत्याकांड: पुलिस के दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर

Leave a Reply