Home > Crime > जमशेदपुर में शराब कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने में प्रिंस खान गिरोह के शूटर और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कारोबार में साझेदारी नहीं देने पर की गई थी फायरिंग+VDO

जमशेदपुर में शराब कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने में प्रिंस खान गिरोह के शूटर और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कारोबार में साझेदारी नहीं देने पर की गई थी फायरिंग+VDO

Jamshedpur Encounter Arresting

Jamshedpur (Jharkhand) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी हरे राम सिंह से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी (Jamshedpur Encounter Arresting) मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले इस गिरोह में झारखंड के कुख्यात अपराधियों का हाथ था।

पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड आकाश सिंह उर्फ लालू और प्रिंस खान व सुजीत सिन्हा गिरोह के शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला को गिरफ्तार (Jamshedpur Encounter Arresting) किया है। आकाश सिंह, कुख्यात बदमाश दशरथ शुक्ला का करीबी बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सेंट्रल सिख नौजवान सभा करेगी नगर कीर्तन में सेवा, प्रकाश पर्व पर बैनर और आतिशबाजी पर लगाई रोक

जानकारी के अनुसार, शराब दुकान की पार्टनरशिप नहीं मिलने पर गुस्साए दशरथ शुक्ला और आकाश सिंह ने सुजीत सिन्हा एवं प्रिंस खान के नेटवर्क से संपर्क किया। दुर्गा पूजा की षष्ठी के दिन पहली बार हरे राम सिंह को कॉल कर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर 10 अक्टूबर को उनके घर के बाहर हवाई फायरिंग की गई ताकि डर का माहौल बनाया जा सके।

इस फायरिंग के लिए रांची में जाकर सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्यों रिया सिंह और बबलू खान से पिस्तौल और कारतूस हासिल किए गए थे। मामले की प्राथमिकी सीतारामडेरा थाना में दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी सिदगोड़ा के बारीडीह स्थित एक खाली क्वार्टर में छुपे हुए हैं। छापेमारी के दौरान अंदर मौजूद शूटर रवि महानंद ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इसके बाद पुलिस ने आकाश सिंह उर्फ लालू को भी गिरफ्तार किया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी अन्य कारोबारी से रंगदारी मांगने की जानकारी नहीं मिली है।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply