Home > Jamshedpur > टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 की घोषणा, 10वां संस्करण ‘दिल से दौड़’ थीम के साथ 30 नवंबर को

टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 की घोषणा, 10वां संस्करण ‘दिल से दौड़’ थीम के साथ 30 नवंबर को

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी बहुप्रतीक्षित जमशेदपुर हाफ मैराथन के 10वें संस्करण की घोषणा कर दी है, जो इस बार 30 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। यह आयोजन पिछले दस वर्षों में सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि जमशेदपुर के लिए गर्व, सामूहिक ऊर्जा और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया है।

इस साल की थीम है — “जमशेदपुर के लिए दिल से दौड़”, जो यह संदेश देती है कि दौड़ केवल शरीर की फिटनेस के लिए नहीं, बल्कि शहर के लिए, दिल से जुड़ाव के साथ है।

2024 में आयोजित मैराथन में देश के 18 राज्यों से 4,821 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस साल यह संख्या 5,500 से अधिक पार करने की उम्मीद है, जो कि टाटा स्टील की इस पहल को लेकर लोगों की बढ़ती रुचि और जागरूकता को दर्शाता है।

पिछले वर्ष पहली बार शामिल हुई हाफ मैराथन (21.097 किमी) को शानदार प्रतिसाद मिला था, जिसमें 500 से ज्यादा धावक शामिल हुए थे। इस बार इस श्रेणी में और भी ज़्यादा भागीदारी की उम्मीद है।

इस वर्ष के लिए कुल ₹9.18 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। रूट, पिछली बार की तरह ही सुव्यवस्थित और सुरक्षित रहेगा, ताकि धावकों को परिचित वातावरण में दौड़ने का अनुभव मिल सके। इस आयोजन के दौरान, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज), डीबी सुंदरा रामम ने कहा,

“जमशेदपुर हाफ मैराथन अब न केवल फिटनेस का, बल्कि शहर की आत्मा का प्रतीक बन चुका है। यह आयोजन ‘दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर’ और ‘दिल के लिए दौड़ फॉर हेल्थ’ — दोनों संदेश लेकर आता है।”

टाटा स्टील ने जमशेदपुर और झारखंड के नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में प्रतिभागी, स्वयंसेवक या समर्थक के रूप में इस आयोजन में भाग लें और इस खेल संस्कृति को और समृद्ध करें। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक प्रतिभागी टाटा स्टील की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। www.tatasteelruns.com

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply