जमशेदपुर : घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव 2025 में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तकनीकी खामियों ( Ghatshila By-election 2025 ) के चलते तीन उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए हैं। पहले इस सीट से कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के बाद अब 14 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में रह गए हैं।
Ghatshila By-election 2025 में नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 तय की गई है, जिसके बाद चुनावी तस्वीर और भी साफ हो जाएगी। इस उपचुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सोमेश चंद्र सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन के बीच माना जा रहा है।
गौरतलब है कि सोमेश चंद्र सोरेन, झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे हैं, जबकि बाबूलाल सोरेन, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र हैं। दोनों के राजनीतिक विरासत और प्रभाव को देखते हुए इस उपचुनाव को बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 की घोषणा, 10वां संस्करण ‘दिल से दौड़’ थीम के साथ 30 नवंबर को
मान्य प्रत्याशियों की सूची (कुल 14 उम्मीदवार)
1. परमेश्वर टुडू – निर्दलीय
2. श्रीलाल किस्कू – निर्दलीय
3. बाबूलाल सोरेन – भाजपा
4. सोमेश चंद्र सोरेन – झामुमो
5. पार्वती हांसदा – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
6. मनसा राम हांसदा – निर्दलीय
7. नारायण सिंह – निर्दलीय
8. विकास हेम्ब्रम – निर्दलीय
9. पंचानन सोरेन – भारत आदिवासी पार्टी (BAP)
10. बसंत कुमार तोपनो – निर्दलीय
11. रामदास मुर्मू – जेएलकेएम
12. मनोज कुमार सिंह – निर्दलीय
13. विक्रम किस्कु – निर्दलीय
14. रामकृष्ण कांति माहली – निर्दलीय
इन उम्मीदवारों का नामांकन रद
1. मालती टुडू – निर्दलीय
2. दुखिराम मान्डी – आपकी विकास पार्टी
3. मंगल मुर्मू –
राष्ट्रीय सनातन पार्टी




