Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (Ghatshila By-election 2025 ) में कर्मचारी और जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से वोटिंग की सुविधा दी गई है। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने रविवार को 4:00 बजे एक आदेश जारी कर बताया है कि मतदान कर्मियों, रिजर्व कर्मियों, सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो आब्जर्वर, पुलिस कर्मचारी समेत कोषांग के कर्मी व अधिकारी मतदान में लगे ड्राइवर, कंडक्टर, वीडियो ग्राफर आदि के लिए सिदगोड़ा स्थित वीमेन यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 101 को वोटिंग केंद्र बनाया गया है।
यहां यह कर्मी 30 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 3 नवंबर, 4 नवंबर, 6 नवंबर और 8 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 तक पोस्टल बैलेट से वोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, जरूरी सेवाओं में लगे लोगों और कर्मचारियों के लिए सिदगोड़ा के ही वुमेन यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 102 को वोटिंग केंद्र बनाया गया है। यहां कर्मचारी 5 नवंबर और 7 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पोस्टल बैलट से वोटिंग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर की स्मिकी सरकार ने मलेशिया में चमकाया झारखंड का नाम, एशिया पेसिफिक योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीता दूसरा स्थान
Ghatshila By-election 2025 में आरओ सेल में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए घाटशिला के एसडीओ ऑफिस में वोटिंग केंद्र बनाया गया है। यहां आरओ सेल के कर्मचारी और अधिकारी 8 नवंबर और 10 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पोस्टल बैलेट से वोटिंग कर सकते हैं।




