Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर की स्मिकी सरकार (Jamshedpur Yoga Champion) ने मलेशिया में झारखंड का नाम रौशन किया है। उन्होंने एशिया पेसिफिक योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दूसरा स्थान (Jamshedpur Yoga Champion) जीता है।
वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (WFF) ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंटरनेशनल के तत्वावधान में द्वितीय एशिया पेसिफिक योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित होटल सनवे में 13 से 16 अक्टूबर तक संपन्न हुआ। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ WFF के वर्ल्ड प्रेसिडेंट ग्रेमी लैंसफील्ड ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर WFF इंडिया प्रेसिडेंट धीरज मोहन लाल, WFF YSI प्रेसिडेंट शिवम भदौरिया, WFF YSI OD ऋतु रावत और WFF YS इंडिया (भारत) प्रेसिडेंट अंशु सरकार सहित कई देशों के गण्यमान्य अतिथि उपस्थित रहे।लौहनगरी जमशेदपुर से चार प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इनमें आराध्या चौधरी (सब जूनियर बालिका ग्रुप “A”) ने पाँचवाँ स्थान, सिद्धार्थ सनन (ट्रेडिशनल बालक ग्रुप “A”) ने चौथा स्थान, अनव्या आयशा (सब जूनियर ग्रुप “B” बालिका वर्ग) ने तीसरा स्थान और स्मिकी सरकार (मास्टर ग्रुप “A”) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर झारखंड और देश का नाम गौरवान्वित किया। विजेताओं को योग समुदाय और देशभर के योग प्रेमियों ने शुभकामनाएँ दीं। WFF ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया के अध्यक्ष अंशु सरकार ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार




