Home > Crime > Jamshedpur : मानगो में ऑटो चालक ने पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी, इलाके में शोक की लहर

Jamshedpur : मानगो में ऑटो चालक ने पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी, इलाके में शोक की लहर

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो थाना क्षेत्र के दाईघुटु धोबी लाइन रोड नंबर 6 में शनिवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना (Jamshedpur Suicide) सामने आई है। नशे के आदी एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद घर के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त (Jamshedpur Suicide) कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विशाल प्रमाणिक के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। विशाल की असामयिक मौत से न केवल परिवार, बल्कि पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

डेढ़ साल की मासूम संतान को रोता छोड़ गया पिता

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम विशाल का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर विशाल घर के बाथरूम में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो चिंतित परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई – विशाल फांसी के फंदे से झूल रहा था। घबराए परिजन तुरंत उसे एमजीएम अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल अपने पीछे एक डेढ़ साल की मासूम संतान छोड़ गया है। इस घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर शोक है कि महज एक घरेलू विवाद ने एक युवा जीवन और एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply