Home > Crime > जमशेदपुर में आइसक्रीम खिलाने की लालच देकर 8 साल के आरिश को किडनैप कर ले गए मजदूर, मुर्शिदाबाद से पुलिस ने किया बरामद

जमशेदपुर में आइसक्रीम खिलाने की लालच देकर 8 साल के आरिश को किडनैप कर ले गए मजदूर, मुर्शिदाबाद से पुलिस ने किया बरामद

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर शहर में गुरुवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई थी जब बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा से ठेकेदार फिरदौस गद्दी के आठ वर्षीय बेटे आरिश गद्दी का अपहरण (Jamshedpur Kidnapping) कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) से आए मजदूर ने बच्चे को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ लेकर फरार हो गए।

घटना गुरुवार शाम की तब घटी जब आरिश अपने घर के नजदीक खेल रहा था। जब वह शाम छह बजे तक घर नहीं‌ आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक मजदूर ने बताया कि उसने बच्चे को एक अजनबी के साथ जाते देखा है। फिर क्या था। पुलिस ने फौरन सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। इसमें एक व्यक्ति बच्चे को अपने साथ ले जाता नजर आया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गालूडीह टोल प्लाजा पार कर पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले हैं। इसके बाद चांडिल, घाटशिला, बहरागोड़ा और आदित्यपुर मार्ग पर पुलिस ने अलर्ट जारी किया गया और तलाशी अभियान चलाया‌ गया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद दबाव बढ़ा, और आखिरकार अपहरणकर्ताओं ने आरिश को मुर्शिदाबाद थाना परिसर के पास छोड़ दिया और फरार हो गए।

स्थानीय पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद किया और जमशेदपुर पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पुलिस ने पुष्टि की कि आरिश सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चे के पिता फिरदौस गद्दी और परिवार ने राहत की सांस ली है। आरिश नरभेराम हंसराज पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है।

पुलिस का कहना है कि (Jamshedpur kidnapping) आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में भय और गुस्से का माहौल है, लेकिन बच्चे के सुरक्षित लौट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply