Home > Crime > जमशेदपुर में चंद्रा आवास में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

जमशेदपुर में चंद्रा आवास में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के चंद्रा आवास में शुक्रवार तड़के गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि उद्योगपति हरेराम सिंह से रंगदारी (Jamshedpur extortion Case) नहीं मिलने पर अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात के पीछे प्रिंस सिंह नामक युवक का नाम सामने आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक हफ्ते पहले प्रिंस सिंह ने उद्योगपति से रंगदारी की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर धमकी दी गई थी कि “अंजाम ठीक नहीं होगा।” शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दो युवक बाइक से आए और चंद्रा आवास के बाहर दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में आइसक्रीम खिलाने की लालच देकर 8 साल के आरिश को किडनैप कर ले गए मजदूर, मुर्शिदाबाद से पुलिस ने किया बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायरिंग के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग दहशत में हैं। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला रंगदारी (Jamshedpur extortion case) से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply