Home > Crime > जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोरी गिरोह (Jamshedpur Bike Theft Gang) का पर्दाफाश किया है। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान मर्सी हॉस्पीटल गोलचक्कर के पास चेकिंग अभियान चलाया, जहां एक संदिग्ध बाइक (नंबर JH 05DT-1287) पर सवार दो युवकों को रोका गया।

पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर दोनों युवक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। शक के आधार पर उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों की पहचान राहुल मुखी और अजय मुखी, दोनों बिरसानगर थाना क्षेत्र के निवासी, के रूप में हुई। बाइक की जांच में खुलासा हुआ कि यह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से चोरी (Jamshedpur Bike Theft Gang) की गई थी। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपने साथी विकास शर्मा उर्फ बबुआ बच्चा का नाम बताया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के कदमा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध हथियार के साथ चाचा-भतीजा गिरफ्तार+

तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो और मोटरसाइकिलें तथा एक स्कूटी बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से सिदगोड़ा, बिरसानगर, टेल्को और सीतारामडेरा थाना क्षेत्रों में सक्रिय था और चोरी, लूटपाट व मारपीट जैसी वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शहर के किन-किन इलाकों में ये अपराधी अपना नेटवर्क फैला चुके थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply