Home > Crime > मानगो के उलीडीह में 140 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दी बड़ी सफलता+ VDO

मानगो के उलीडीह में 140 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दी बड़ी सफलता+ VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह ओपी क्षेत्र में मुर्दा मैदान के पास रविवार को पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर की गई छापामारी में पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथ दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में बबन खान उर्फ शेख बबनऔर पवन साहू हैं।

पुलिस ने उनके पास से 140 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 18 ग्राम) और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों तस्करों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

जानकारी देते हुए डीएसपी (पटमदा) बचनदेव कुजुर ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि एसएसपी पीयुष पांडेय को सूचना मिली थी कि मानगो उलीडीह इलाके में ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री चल रही है।

इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक की देखरेख में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों के खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और उलीडीह ओपी में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के उलीडीह के NH 33 पर स्मार्ट बाजार के पास सनशाइन कांप्लेक्स में हवाई फायरिंग का आरोप, मामला संदिग्ध

छापेमारी दल में ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर, एएसआई रविंद्र पांडेय, विष्णु चरण भोगता, विवेक पाल, विजय कुमार और रिजर्व गार्ड शामिल थे। डीएसपी कुजुर ने कहा कि पुलिस शहर में चल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, ताकि युवा पीढ़ी को इस जाल से बाहर निकाला जा सके।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply