Home > Jamshedpur > मानगो में लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने लगाई फांसी, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप

मानगो में लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने लगाई फांसी, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब 24 वर्षीय युवक अभिषेक शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Jamshedpur Suicide) कर ली। अभिषेक बीते एक साल से एक शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला के दो बच्चे हैं और वह पति से अलग रहती थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह प्रेमिका ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अभिषेक को फंदे (Jamshedpur Suicide) से लटका पाया। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और अभिषेक को एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के सुंदरनगर में प्रेमी युगल से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो से स्टेशन से जंगल ले जाकर दिया था वारदात को अंजाम

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्से में उन्होंने प्रेमिका की पिटाई करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और महिला को सुरक्षित रूप से एमजीएम थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि अभिषेक की प्रेमिका उसे कई महीनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। छह महीने पहले अभिषेक ने उसे किराये के फ्लैट में रखा था, जहां दोनों साथ रह रहे थे। रविवार की रात दोनों साथ थे, लेकिन सुबह अभिषेक का शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply