Home > Crime > कदमा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 9 मोबाइल फोन बरामद+VDO

कदमा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 9 मोबाइल फोन बरामद+VDO

Jamshedpur : कदमा थाना पुलिस ने गणेश पूजा मेला के दौरान सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह (Jamshedpur Interstate Thief Gang) का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 9 चोरी किए गए मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और दो गेमेरी कार्ड बरामद किए हैं। यह गिरोह झारखंड और पश्चिम बंगाल के युवकों का है, जो खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था।

 ऐसे दबोचा गया गिरोह

24 अगस्त 2025 को कदमा बाजार क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक मोबाइल चोरी कर रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके से एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा। What’s में उसने पूरे गिरोह का राज खोला। इसके बाद पुलिस ने मानगो जेके सोसाइटी से बाकी तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच अन्य मोबाइल बरामद किए।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर की हथियार फैक्ट्री से बिहार भेजी जा रही थी खेप, सोनारी के टिलू सरदार के बेटे चला रहे थे कारखाना, जानें कौन थे टिलू+VDO

 गिरफ्तार आरोपी

1. प्रिंस कुमार महतो (21 वर्ष), पिता महेश महतो, निवासी महाराजपुर बाजार, थाना तालझारी, जिला साहेबगंज (झारखंड)

2. रितेश कुमार नोनिया (19 वर्ष), पिता स्व. देवा नोनिया, निवासी आसनसोल, जिला बर्धवान (प. बंगाल)

3. तौसीफ शेख (19 वर्ष), पिता हैदर शेख, निवासी आसनसोल, जिला बर्धवान (प. बंगाल)

4. रवि कुमार (19 वर्ष), पिता प्रदीप महतो, निवासी नया टोला, महाराजपुर, थाना तालझारी, जिला साहेबगंज (झारखंड)

पुलिस की कार्रवाई

कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह (Jamshedpur Interstate Thief Gang) ने पहले भी हार्ट बाजार और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply