Jamshedpur : टाटा मोटर्स में हुए ऐतिहासिक बोनस समझौते (Jamshedpur Tata Motors Bonus) के बाद सोमवार को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का विभिन्न डिवीजनों में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सुबह 9 बजे व्हीकल फैक्ट्री प्लांट-3 में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में मजदूर, यूनियन कमेटी मेंबर्स और पदाधिकारी शामिल हुए। अध्यक्ष और महामंत्री ने मजदूरों का आभार जताते हुए कहा कि यह समझौता (Jamshedpur Tata Motors Bonus) आप सभी की एकजुटता का नतीजा है।
इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स में 12.30 प्रतिशत मिलेगा बोनस, 75 323 रुपए मिलेगी अधिकतम राशि, मजदूरों में खुशी की लहर+ VDO
महामंत्री आरके सिंह ने कहा – “समझौते से पहले चर्चाएं अलग-अलग थीं, लेकिन मुझे हमेशा मजदूर भाइयों का चेहरा याद रहा। यही वजह है कि हम प्रबंधन के सामने मजबूती से अपनी बातें रख पाए।”
इस मौके पर प्रबंधन की ओर से जीएम ट्रिम व पेंट फैक्ट्री किरण नरेंद्र, जीएम बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री मुनीष राणा, जीएम एनपीआई अनिमेष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह बब्बू ने किया।
वर्ल्ड ट्रक डिवीजन में भी हुआ सम्मान
सुबह 11:30 बजे वर्ल्ड ट्रक डिवीजन में भी अध्यक्ष और महामंत्री का स्वागत किया गया। यहां उन्हें अंग वस्त्र और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधन की ओर से मनीष वर्मा, संदीप चौकसे, सेल्वा राज, सुजीत झा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह ने और स्वागत भाषण उपाध्यक्ष आरआर दुबे ने दिया।
इंटक अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का स्वागत
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का स्वागत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने चमरिया गेस्ट हाउस में किया। इस अवसर पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन पदाधिकारी और कमेटी मेंबर मौजूद रहे।
यहां यूनियन की ओर से जेएन टाटा साहब का चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। इस दौरान यूथ इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष पी श्री निवासन और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राव को भी सम्मानित किया गया।
सोनारी एयरपोर्ट पर रेड्डी का भव्य स्वागत

Jamshedpur Tata Motors Bonus : संजीवा रेड्डी का स्वागत
इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का स्वागत सोनारी एयरपोर्ट पर भी किया गया। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, अजय सिंह बब्बू, संजीव रंजन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। कई यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी एयरपोर्ट पर पहुंचकर रेड्डी का जोरदार स्वागत किया।




