Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, अफसरों की लगाई गई क्लास+ VDO

जमशेदपुर में दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, अफसरों की लगाई गई क्लास+ VDO

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कई अहम निर्देश दिए गए

Jamshedpur : (Jamshedpur Development) पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में बुधवार को सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। इस मीटिंग में अफसरों की क्लास लगी। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित परियोजनाओं की स्थिति, बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और आमजन की समस्याओं को लेकर गहन मंथन किया गया। (Jamshedpur Development)

Jamshedpur Development: दिशा की मीटिंग में सांसद न अन्य

Jamshedpur Development: दिशा की मीटिंग में सांसद न अन्य

सांसद महतो ने साफ कहा कि सभी योजनाओं का लाभ सीधे ज़मीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक समीर मोहंती (बहरागोड़ा), संजीव सरदार (पोटका), मंगल कालिंदी (जुगसलाई), पूर्णिमा साहू (जमशेदपुर पूर्व) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद उपाध्यक्ष, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, सिटी एसपी, वन प्रमंडल पदाधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में खरकई-स्वर्णरेखा उफान पर, बागबेड़ा में बाढ़ जैसे हालात, शिवघाट स्लुईस गेट से घरों में घुसा पानी

यातायात और बिजली से जुड़े निर्देश

सांसद ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों को वाहन जांच के नाम पर अनावश्यक परेशानी न हो और एंबुलेंस, बुजुर्गों, महिलाओं व बीमार व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाया जाए। ऊर्जा मित्रों को नियमित रूप से बिजली बिल वितरण, ट्रांसफार्मर खराब होने पर समय पर कार्रवाई और झुके हुए खंभों को बदलवाने के लिए सक्रिय रहने को कहा गया।

जलापूर्ति और सड़क मरम्मत पर ध्यान

बैठक में खराब पड़े सोलर चालित चापाकल, जलमीनार और अन्य जल परियोजनाओं को जल्द दुरुस्त करने, जल स्रोतों का सर्वे कराने, पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत को शीघ्र करवाने का निर्देश दिया गया।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर

विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती, बालिका विद्यालयों में शौचालय और बाउंड्री वॉल निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश मिले। निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बीपीएल बच्चों के नामांकन को लेकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने की बात भी कही गई। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम की नियमित उपस्थिति और जानकारी पट्ट पर उनका विवरण प्रदर्शित करने की सिफारिश की गई। बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर की निगरानी और 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार पर भी जोर दिया गया। सांसद ने एमजीएम अस्पताल को सांसद निधि से दो शव वाहन देने की बात कही।

निर्माण कार्यों में नियमों का पालन जरूरी

ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नक्शा पास किए हो रहे निर्माण और प्लॉटिंग की जांच करने व बिल्डिंग बायलॉज के अनुपालन की बात कही गई। ई-केवाईसी में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर पंचायत स्तर पर कैंप लगाने के निर्देश एलडीएम को दिए गए। कुछ बैंक शाखाओं में व्यवहार से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की बात भी कही गई।

कृषि, पशुपालन और पंचायत विकास पर सुझाव

गुड़ाबांदा क्षेत्र में बकरी पालन योजना के अंतर्गत लाभुकों को मुआवजा और मृत पशुओं के बदले नए पशु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। किसानों के लिए कृषक पाठशालाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों तक पहुंचाने, चाकुलिया में चार पंचायत भवनों में प्रज्ञा केंद्र चालू करने और आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने को कहा गया।

अन्य दिशा-निर्देश

सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि के रैयतों को मुआवजा जल्द देने, अवैध बंपर हटाने, तालाब निर्माण कार्य में तेजी लाने और सिदो-कान्हू खेल क्लबों के गठन को लेकर खेल पदाधिकारी को निर्देश दिए गए। राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और नालों की सफाई को लेकर शहरी निकायों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

अंत में सांसद विद्युत वरण महतो ने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें ताकि जनता को उसका वास्तविक लाभ मिल सके।

 

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply