Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में खरकई-स्वर्णरेखा उफान पर, बागबेड़ा में बाढ़ जैसे हालात, शिवघाट स्लुईस गेट से घरों में घुसा पानी

जमशेदपुर में खरकई-स्वर्णरेखा उफान पर, बागबेड़ा में बाढ़ जैसे हालात, शिवघाट स्लुईस गेट से घरों में घुसा पानी

Jamshedpur : जमशेदपुर की दोनों प्रमुख नदियां खरकई और स्वर्णरेखा इन दिनों उफान (Jamshedpur Flood) पर हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर ने शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न कर दिए हैं। बागबेड़ा, शास्त्री नगर और मानगो के बागुनहातू जैसे क्षेत्रों में नदी का पानी तेजी से बस्तियों की ओर बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोग भय और असमंजस की स्थिति में हैं। (Jamshedpur Flood)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Bank Of India : BOI RSETI जमशेदपुर में राजमिस्त्री प्रशिक्षक की जरूरत, ग्रामीण युवाओं को देंगे स्वरोजगार का प्रशिक्षण

बागबेड़ा के नया बस्ती क्षेत्र में शिवघाट स्लुईस गेट के नाले के माध्यम से बाढ़ का पानी बस्ती में तेजी से प्रवेश कर गया है। इससे लगभग 15 से 20 घर जलमग्न हो गए हैं। हालांकि, प्रभावित घरों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने प्रशासन से मांग की है कि निचले इलाकों के निवासियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।

सुबोध झा ने इस आपदा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में तो बारिश भी नहीं हुई है, फिर यह पानी कहां से आया, यह स्पष्ट नहीं है। वहीं अंचल पदाधिकारी (CO) मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक डैम के खुलने की कोई सूचना नहीं है। जलस्तर क्यों बढ़ रहा है, इसकी सटीक वजह का पता लगाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बागबेड़ा के निवासियों ने प्रशासन से समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है ताकि किसी भी बड़े नुकसान से बचा जा सके। फिलहाल, बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक सतर्कता और तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। फिलहाल, जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। लोगों से रात को सतर्क रहने को कहा गया है। अगर बाढ़ आती है तो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। एनडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply