Jamshedpur Durga Puja : सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति (Jamshedpur Durga Puja Committee) आगामी 13 जुलाई (रविवार) को एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है। यह शिविर साकची स्थित बंगाल क्लब परिसर में आयोजित किया जाएगा, जो प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चलेगा।
इस संबंध में शुक्रवार को साकची स्थित बंगाल क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने जानकारी दी कि समिति न सिर्फ धार्मिक आयोजनों में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे मानवता से जुड़े पुनीत कार्यों को समिति सदैव प्राथमिकता देती है।
अचिंतम गुप्ता ने शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों सहित आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में भाग लें और रक्तदान कर समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई ज़िंदगियों को बचाया जा सकता है। समिति की उम्मीद है कि यह शिविर समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बनेगा।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : डूरंड कप ट्रॉफी का जमशेदपुर में अनावरण, राज्यपाल और मंत्री हुए शामिल, झारखंड के लिए गौरव का क्षण
शिविर के सफल आयोजन में बंगाल क्लब, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। रक्तदाताओं को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष देवाशीष नाहा, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सित, तारा शंवर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




